
कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, दुर्घटनाग्रस्त कार से मिली शराब की बोतल।Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा-बेनीपुर मुख्य पथ पर गुरुवार की देर रात कार व ट्रक की टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई व तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में से एक का इलाज स्थानीय पारस हास्पीटल में हो रहा है था और दो को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परंतु पारस में इलाजरत दूसरे व्यक्ति की मृत्यु भी देर शाम हो गयी।
जानकारी के अनुसार, दरभंगा-बेनपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात कार और ट्रक की के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवज काफी दूर तक सुनाई दी। कार के परखचे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बताया जाता है कि सभी शहर के दोनार मोहल्ले के बताए जाते हैं। समझा जाता है कि सभी नशे में थे। ये लोग भोज खाकर देर रात कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया।

