Home मुख्य डीएसपी अनोज कुमार ने तेजतर्रार अंदाज में आठ घण्टे में ही कर दिया अपहरण का उदभेदन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 12, 2018

डीएसपी अनोज कुमार ने तेजतर्रार अंदाज में आठ घण्टे में ही कर दिया अपहरण का उदभेदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कहते हैं आगाज से अंजाम का पता चलता है। कुछ इसी अंदाज का नजारा  पेश किया शुक्रवार को हुए एक अपहरण के मामले का त्वरित उदभेदन करके सदर डीएसपी अनोज कुमार ने। कुछ अन्य अधिकारियों की तरह मीडिया में छाए रहने केलिए तड़क भड़क न देकर बल्कि अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने को प्राथमिकता देने वाली छवि रखने वाले अधिकारी हैं अनोज कुमार। शुक्रवार शाम करीब सात बजे जाले थाना के राढ़ी गाँव रहने वाले राजेश गणि ने यूनिवर्सिटी क्षेत्र के रुहेला गंज में रह कर बीए पार्ट 2 की पढ़ाई करने वाले पुत्र धीरज कुमार के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अनोज कुमार ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये लोकेशन ट्रैक करके मधुबनी जिले के फुलपरास थाना के बाला पोखर गाँव से कथित अपहृत युवक को बरामद कर लिया। हालाँकि मामले की जड़ में प्रेम प्रसंग का मामला निकला। डीएसपी श्री कुमार ने वॉयस ऑफ दरभंगा को इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि धीरज रुहेलागंज में रूम लेकर पढ़ाई करता था। वहीं फुलपरास की युवती भी बगल में रह कर पढ़ाई करती थी। दोनो में पिछले 6 महीने से प्रेम था। युवक ने शादी का झांसा देकर शारिरिक संबध बनाकर युवती को गर्भवती भी कर दिया था। इसके बाद युवती का गर्भपात भी करवाया था। इसकी जानकारी लड़की के फुफेरे भाई को लगी। उसने लड़की पर दवाब डालकर पूछा तो लड़की ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को लड़की का भाई 4-5 लोगों के साथ रुहेलागंज पहुँच कर लड़की के साथ लड़के को भी पकड़ लेकर अपने गाँव फुलपरास के बाला पोखर चला गया जहाँ उसने लड़के को बंधक बना कर रख लिया। लड़के के पिता को मामला जानकारी में होने के बाद भी उन्होंने पुलिस को कुछ नही बताया और अपहरण की जानकारी दी। दिनदहाड़े शहर से अपहरण की घटना को डीएसपी श्री कुमार ने गंभीरता से लिया और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये उदभेदन कर किया। लड़का -लड़की के साथ पुलिस ने लड़की के मा-पिता एवं भाई को भी हिरासत में लिया है। लड़की की तरफ से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आवेदन दिया गया है जबकि लड़के के पिता के आवेदन पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share

Leave a Reply