Home मुख्य मुखिया के भ्रष्टाचार के विरूद्ध वार्ड सदस्या ने शुरू किया आमरण अनशन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 12, 2018

मुखिया के भ्रष्टाचार के विरूद्ध वार्ड सदस्या ने शुरू किया आमरण अनशन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत वार्ड सदस्य संघ के तत्वावधान में मनीगाछी के राघोपुर उत्तरी की वार्ड-5 सदस्या वीभा देवी ने पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आमरण अनशन शुरू कर दिया है. इस मौके पर जिला वार्ड संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार मणी, प्रखंड अध्यक्ष संजीत राम सहित संघ के साथी और प्रखंडों के वार्ड सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम स्थल पर संजीत राम की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर तारडीह प्रखंड अध्यक्ष बद्री झा, सचिव पप्पू पासवान, उमेश साह, संतोष मंडल, धनेश्वर कुमार झा, कमल मुखिया, अफसाना खातून, गणेश ठाकुर, निर्मला देवी, जानकी देवी, मो. ऐनुल, नवीन कुमार मंडल, धुसुक सदा, शाहाबुन खातून आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply