Home मुख्य मंडलकारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 12, 2018

मंडलकारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मंडलकारा दरभंगा में शनिवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित शिविर में काराधीन बंदियों को सरकार द्वारा बनाये गये कानून विशेष, लोगों को प्राप्त संरक्षण समें विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई. शिविर में बतौर प्रशिक्षक डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता मृदुला सिंह ने उपस्थित बंदियों को बिबाद निपटारे के बैयकल्पिक प्रावधानों, प्ली बारगेनिंग, लोगों को संविधान निर्धारित मौलिक कर्तब्यों, सेक्सुअल अपराध से नाबालिगों को प्राप्त कानूनी संरक्षण, भ्रूण परीक्षण एक अपराध और लिगकीये जांच पर कानूनी प्रतबंध और इससे जुड़े कानूनी उपचारों, दिव्यांगो के लिए बनाये गये कानून 2016 के विभिन्न उपबंधो, उन्हें प्राप्त कानूनी अधिकारों पर बिस्तार से प्रकाश डाला तथा ज्ञानबर्धक जानकारी साझा की. इस मौके पर महिला विधिक स्वंय सेवक प्रिया ने भी लोगों को प्राप्त कानूनी संरक्षण के साथ साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन करने हेतू जनजागरुकता अभियान में भूमिका निभाने की नसीहत दी. कार्यक्रम में काराधीक्षक समेत कर्मचारियों ने सहयोग किया.

Share

Leave a Reply