Home मुख्य मंत्री ने किया मे0 जय जगदीश इंडेन गैस एजेंसी का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 13, 2018

मंत्री ने किया मे0 जय जगदीश इंडेन गैस एजेंसी का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को शहर के कबीरचक के निकट गैस एजेंसी मे. जय जगदीश इण्डेन का उद्घाटन खाद्य सुरक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री मदन सहनी के हाथों हुआ। सदर प्रखंड कार्यालय के सामने एजेंसी का फीता काट एवं दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन करते हुए मंत्री श्री सहनी ने कहा कि चालू वर्ष में जिले के सभी परिवार में रसोइ गैस उपलब्ध करा दिये जायेंगे। इसके लिए केंद्र की सरकार कृतसंकल्पित है। गैस एजेंसी की प्रोपराइटर श्रीमती सपना सिन्हा व श्री गुंजन कुमार को सफलता की शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार के उद्येश्य को सफल करने में आपकी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि यूं तो सभी योजनाएं आमजन के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की अहमियत विशेष है. यह सुविधा के साथ ही स्वास्थ्य से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। लकड़ी, कोयला, पत्ते आदि से खाना बनाने के दौरान उठनेवाले धुंआ से माता-बहनों की आंखें खराब हो जाती हैं। दमा सहित अन्य विभिन्न बीमारियों की वे शिकार हो जाती हैं। इसलिए प्रधानमंत्री ने सभी परिवार को रसोइ गैस उपलब्ध कराने की योजना बनायी है। पहले आर्थिक रुप से संपन्न परिवारों को भी सहज रुप में गैस नहीं मिल पाता था, लेकिन अब इसे सुलभ बना दिया गया है। श्री सहनी ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर योजना चल रही है, लेकिन इस योजना में इस जगणना से हटकर जरुरतमंदों को लाभ दिया जा रहा है। यही कारण है कि बिहार में जहां डेढ़ करोड़ का लक्ष्य सामान्य रुप से रखा गया है, वहीं इसका लक्ष्य एक करोड़ 80 लाख है। केंद्र सरकार ने पांच करोड़ का लक्ष्य बढ़ा कर आठ करोड़ कर दिया है। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इस नजरिए से जगह-जगह एजेंसी खोले जा रहे हैं।
श्री सहनी ने कहा कि जिला में 37 हजार लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाना है, जिसे चालू साल में हासिल कर लिया जायेगा. समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि आइओसी के सेल्स ऑफिसर अंजनी कुमार ने कहा कि इस दिशा में लगातार काम चल रहा है। सुदूर देहात तक में एजेंसी खोलने की योजना है। उपभोक्ताओं को सहज रुप में गैस मिल सके इसलिए उनके निकटवर्ती क्षेत्र में एजेंसी खोलने की योजना है. धन्यवाद ज्ञापन गुंजन कुमार ने सरकार की योजना को सफल बनाने के साथ ही उपभोक्ताओं को हर संभव सुविधा प्रदान करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री श्री सहनी ने क्षेत्र के 103 बीपीएलधारी उपभोक्ताओं के बीच मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण किया। उन्हें गैस चूल्हा, रेगुलेटर के साथ गैस सिलिंडर उपलब्ध कराये गये। इससे पूर्व अतिथियों का पाग-चादर व बुके से गुंजन कुमार व संजय कुमार सिंह ने स्वागत किया।
इस अवसर पर मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा, प्रो. हरिश्चंद्र प्रसाद, प्रो. सूर्य नारायण प्रसाद, कन्हैया प्रसाद साहु, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभु यादव, कबीरचक पंचायत के पूर्व मुखिया रामबाबू यादव, जय कृष्ण यादव, मुखिया प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव, बलदेव राम सहित जिला के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply