Home मुख्य नेताओं के अभिनन्दन कार्यक्रम की जगह संवाद कार्यक्रम आयोजित करें कार्यकर्ता: संजय पासवान। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 13, 2018

नेताओं के अभिनन्दन कार्यक्रम की जगह संवाद कार्यक्रम आयोजित करें कार्यकर्ता: संजय पासवान। Voice of Darbhanga

 


दरभंगा: एमपी बना, केंद्रीय मंत्री बना, और एमएलसी बनने पर पटना में भी अभिनन्दन स्वागत हो ही गया। ये बार बार अभिनन्दन समारोह करके व्यर्थ की ऊर्जा और बहुमूल्य समय को न गवाएं। नेता कुछ बने हैं और शक्ति मिली है तो उनसे सभी को सकारत्मक कार्य की अपेक्षा रहती है। ऐसे में अभिनन्दन कार्यक्रम की जगह संवाद कार्यक्रम करके अपनी बात रखें और सबकी बातों को भी सुने नेता। काम करने केलिए पद मिलता है, अभिनन्दन और स्वागत करवाते रहने केलिए नही।
उपरोक्त बातें शहर के वार्ड 46 के भूतपूर्व पार्षद सह भाजपा नेता मनोज कुमार झा उर्फ पप्पू के बाबुसाहेब कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा एमएलसी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। संवाद कार्यक्रम में पहुँचते ही भाजपा नेताओं द्वारा फूल माला एवं पाग चादर से सम्मानित होने का कार्यक्रम होते देख श्री पासवान ने उपरोक्त बातें कार्यकर्ताओं को समझाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से पार्टी कार्यकर्ताओं पर जिम्मेवारी बढ़ गयी है। इसलिए लोगो की शिकायतों को भी सुनना और जवाब भी उन्हें देना होगा। पहले कभी केंद्र में सरकार थी तो राज्य में नही, राज्य में थी तो केंद्र में नही। परंतु वर्तमान में दोनों जगह हमारी सरकार होने के कारण हमारी जिम्मेवारी भी बढ़ी है और ज्यादा से ज्यादा काम करना होगा। ऐसे में एक तो पद मिलने में बाद काम करने से फुर्सत नही मिलता। और जब नेता को कार्यकर्ता अपने बीच बुलाते हैं तो एक ही नेता का लगातार कई बार केवल अभिनंदन और स्वागत करने में ही उस बहुमूल्य समय को गवां देते हैं। नेता को खुद भी कार्यकर्ताओं को इसके लिए मना करके केवल संवाद कार्यक्रम करना चाहिए। इससे जमीनी स्तर पर समस्याओं को दूर करने का बेहतर मौका मिलेगा और एक अच्छा माहौल बनेगा।
श्री पासवान ने क्षेत्र के विकास में क्षेत्र की सभ्यता संस्कृति के विकास को भी अहम बताया। इसी के तहत छूट रहे चीजों को उभारने का भी प्रयास किया जाना चाहिए। उदाहरण स्वरूप उन्होंने उगना महोत्सव को मनाने का आह्वान भी किया। स्वास्थ के प्रति जागरूकता की बात करते हुए उन्होंने इसपर भी ध्यान देने की बात कही। क्षेत्रीय भोजन एवं सीजनल फल खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। जैसे मिथिलांचल में नाश्ता पानी में सत्तू और भुजा का अहम स्थान था पर आज उनकी जगह कोल्ड्रिंक एवं दालबूट ने ले ली है।
जिन चीजों का प्रावधान नही है उसके लिए बन्द एवं धरना प्रदर्शन करके जनता को गुमराह करने वाले नेताओं को लताड़ते हुए श्री पासवान ने कहा कि बिना प्रावधान के व्यवधान पैदा करना राजनीति नही है। बैलेंस बनाने की कला राजनीति है। संविधान में प्रावधान के द्वारा व्यवधान को दूर करना राजनीति है।
अपनी बात को समाप्त करते हुए श्री पासवान ने कहा कि अंततः वह नेता बनकर नही, बेटा बनकर कार्य करना चाहते हैं और वे बेटा बनकर ही कार्य करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता में दरभंगा, दूसरे स्थान पर समस्तीपुर और तीसरे स्थान नवादा जिला का विकास होगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरी सहनी, महामंत्री संजीव साह, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक, प्रवक्ता अभयानन्द झा, तनवीर हसन, बालेंदु झा, अमित झा, आशुतोष झा, ज्योतिकृष्ण झा, राजेश रंजन, अवधेश झा, सुजीत मल्लिक, रामाशंकर प्रसाद ठाकुर, विकेकनन्द पासवान, रेखा झा, संगीता साहू, रंगनाथ ठाकुर आदि सहित कई नेता मौजूद थे।

Share

Leave a Reply