Home मुख्य मिथिलांचल में सहकारिता आधारित उद्योगों का होगा विकास: मंत्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 13, 2018

मिथिलांचल में सहकारिता आधारित उद्योगों का होगा विकास: मंत्री। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिलांचल में सहकारिता आधारित औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। सूबे की सरकार यहां की समृद्धि को लेकर प्रतिबद्ध है। ये बातें रविवार को सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने एमएमटीएम कॉलेज में आयोजित महाराणा प्रताप जन्म उत्सव कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने महाराणा प्रताप व भामाशाह के आदर्शों पर चलने के लिए युवा शक्ति से आह्वान किया। साथ ही कहा कि हम आग्रह करते हैं कि सभी युवा मित्र राष्ट्र हित में अग्रसर होने की बात करें। मंत्री ने कहा कि सहकारिता मंत्री के नाते मिथिला क्षेत्र में युवा मोर्चा के ज्ञापन के आधार पर सहकारिता आधारित औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।
मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री श्री सिंह, विशिष्ट अतिथि छातापुर के विधायक नीरज बबलू, विधान पार्षद संजय पासवान, सम्मानित विशिष्ट अतिथि बांकीपुर पटना विधायक नितिन नवीन, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, विधान पार्षद सुमन महासेठ, पूर्व विधायक अशोक यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, क्षत्रिय महासभा के संरक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह आदि ने अपने विचारों से अवगत कराया। छातापुर विधायक श्री बबलू ने महाराणा प्रताप के इतिहास से अवगत कराया । कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने महाराणा प्रताप व भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया।

Share

Leave a Reply