Home मुख्य अतिक्रमण के विरूद्ध थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जाले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 13, 2018

अतिक्रमण के विरूद्ध थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जाले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। Voice of Darbhanga

जाले : जाले बाजार में आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. लोग हलकान रहते हैं. इस जाम से मुक्ति दिलाने के प्रयास के तहत रविवार को स्थानीय पुलिस द्वारा जाले बाजार व मुख्य सड़क के दोनों ओर के व्यवसायियों द्वारा सड़क पर किया गया. अतिक्रमण को तुरंत प्रभाव से हटाने के लिए फ्लैगमार्च निकाला. इस फ्लैगमार्च में यो को तुरंत हटाने की चेतावनी देते हुए, सड़क दोनों ओर दुकान के सामने लगाने वाले वाइक को नहीं, लगवाने की चेतावनी देते हुए आगे से एक वाइक देखे जाने पर कड़ी कार्यवाई की चेतावनी दी गई. थानाध्यक्ष उमेश कुमार के निकले फ्लैगमार्च थाना से चलकर शंकरचौक, साथीचौक, महावीर वाजार, गांधी चौक पहुंचकर सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई. आगे से अतिक्रमण पाए जाने पर कार्यवाई करने की बाते कही गई. इस दौरान शंकर चौक से साथी चौक तक सड़कपर बेतरतीव खरी थ्रीव्हीलर टेम्पो आदि को हटवाते हुए, उन्हें बैकल्पिक व्यवस्था के तहत शांति पोखर के निकट गाड़ी खड़ी करने को कहा गया. मौके पर थानाध्यक्ष के साथ साथ पुअनि बड़कू हंसदा, तारिक अनवर, पीएन झा, सअनि ब्रजेश पाण्डे, अनिल कुमार, समेत महिला आरक्षीबल, चौकीदार दफादार आदि इस फ्लैगमार्च में शामिल थे.

Share

Leave a Reply