Home मुख्य मैथिली को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिलाने केलिए संकल्प सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 14, 2018

मैथिली को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिलाने केलिए संकल्प सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को मिथिला विकास संघ की बैठक कामेश्वरनगर परिसर में संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री आचार्य ने झारखण्ड सरकार द्वारा मैथिली को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने के लिए झारखण्ड सरकार को धन्यवाद् देते हुए बिहार सरकार से भी मैथिली को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग की। उदय शकर मिश्र ने कहा की राज्य सरकार के द्वारा लगातार कहा जा रहा है की मिथिला के विकास के बिना बिहार का बिकास नहीं होगा जबकि एक एक कर मिथिला क्षेत्र के उद्योग धंधा को बंद किया जा रहा है। बरुन कुमार झा ने प्रधानमंत्री से कोशी , कमला और बागमती के उद्गम स्थल पर हाई डैम बनाने के लिए नेपाल सरकार के समक्ष मांग उठाने की आग्रह किया। बैठक में 10 जून को जिला मुख्यालय में मैथिली को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिलाने को संकल्प सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमे मिथिला मैथिली के विकास को तत्पर शिक्षाविद , राजनेता को भी आमंत्रित किया जायेगा.
साथ ही संघ का बार्षिक सदस्यता अभियान 15 मई से 5 जून तक चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से कमलेश उपाध्याय , बालेन्दु झा बालाजी , भारतेन्द्र सिंह , बिभूति कुमार मिश्र , अजय कान्त झा , ज्ञानेश्वर राय ,ज्योति सिंह ,शरद कुमार सिंह ,चन्द्रसेखर झा, राम शंकर झा आदि प्रमुख रूप से थे।

Share

Leave a Reply