Home मुख्य बारात जा रहे एक युवक सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 14, 2018

बारात जा रहे एक युवक सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बारात जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. वही एक अन्य युवक गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में इलाज करा रहा है. इस संबंध में सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर मखाना अनुसंधान केंद्र के पास मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने की वजह से गाड़ी गड्ढे में गिर गई. जिसमें गौंसाघाट के रहने वाले सूरज शर्मा के पुत्र 30 वर्षीय संजीव शर्मा की मौत हो गई. वही कपिलेश्वर शर्मा का पुत्र सुनील शर्मा घायल हो गया है. इसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. वही प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना की जगह से शराब की बोतल भी बरामद की गई है. बताया जाता है कि यह लोग नशे में थे. जिसकी वजह से मोटरसाइकिल दुर्घटना हुआ है. पुलिस ने सोमवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर डीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share

Leave a Reply