Home मुख्य एसएसपी द्वारा चालू व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मिली सूचना ने पकड़वाया शराब की बड़ी खेप। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 15, 2018

एसएसपी द्वारा चालू व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मिली सूचना ने पकड़वाया शराब की बड़ी खेप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दो दिन पहले चालू किए गए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. आज मंगलवार को मिली सूचना ने दारू की बड़ी खेप बरामद करने में अहम भूमिका निभायी. सदर थाना क्षेत्र के कवरिया गांव में बड़ी मात्रा में एक खेत से शराब बरामद किया गया है. इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए जारी किये गये वाट्सएप नम्बर पर उन्हें जानकारी मिली थी कि शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. जिसके बाद उन्होंने सदर, सोनकी और भालपट्टी ओपी की पुलिस के साथ एक टीम बनाते हुए जब छापामारी की तो कबरिया गांव के भूषण यादव के पूरे परिवार समेत गांव के ही नारायण यादव के पुत्र संतोष यादव इस धंधे में शामिल था. पुलिस ने शत्रुध्न यादव के खेत में जलावन रखने वाली जगह से अरूणांचल एवं पंजाब निर्मित 90 कार्टून शराब बरामद किया है, जिसकी कीमत 9 लाख रूपये बतायी जा रही है. इस आरोप में भूषण यादव की पत्नी अनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य अपराधी भागने में कामयाब रहे. उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. वहीं उन्होंने बताया कि छापामारी दल में शामिल सभी लोगों को पुरस्कृत किया जायेगा.

Share

Leave a Reply