Home मुख्य डिवाइडर से टकराई पुलिस जीप, एक जवान का सर फटा। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 15, 2018

डिवाइडर से टकराई पुलिस जीप, एक जवान का सर फटा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे लहेरियासराय टावर से चट्टी चौक की तरफ जाने वाले रोड में टावर के निकट एक सदर अनुमंडल के एक थाने की पुलिस जीप टकरा गयी। टकराहट इतनी जोर की थी कि जीप की तेल टँकी भी लीक हो गयी और एक जवान का सर भी फट गया। हालांकि ड्राइवर तेजी से जीप को लेकर पुलिस लाइन की तरफ लेकर निकल गया। लेकिन जीप के जाने के रास्ते मे गाड़ी की टंकी से तेल लीक होते गया। थानाध्यक्ष अन्य सिपाहियों के साथ घायल सिपाही को तत्काल इलाज हेती लेकर गए। हालांकि थानाध्यक्ष ने चोट को खास गम्भीर नही बताया परंतु सर को उजले गमछे से ढके होने के वाबजूद खून के धब्बे भी नजर आ रहे थे।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ठोकर की आवाज जोड़ से हुई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों का कहना था कि डिवाइडर में यदि रेडियम लाइट लगा होता तो दूर से चमकता। परंतु एक तो रोड की चौड़ाई कम, ऊपर अंधेरे में डिवाइडर रेडियम भी नही लगा, ऐसे में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है।

Share

Leave a Reply