Home मुख्य पति के लम्बी उम्र के लिए विवाहिताओं ने किया वटसावित्री पूजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 15, 2018

पति के लम्बी उम्र के लिए विवाहिताओं ने किया वटसावित्री पूजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पति के लम्बे उम्र की कामना से किया जाने वाला व्रत वटसावित्री का विधिवत पूजन सुहागिनों ने किया. इस अवसर पर वटवृक्ष के नीचे सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी गई. हाथ में पूजा की थाल लिए बांस के बने पंखे के साथ फलों, व्यंजनों से युक्त होकर पूजन किया गया. वटवृक्ष बहुत दिनों तक जीवन्त रहता है. इसलिए इस पेड़ के नीचे यह पूजन किया जाता है. इस पूजन में सत्यवान और सावित्री की कथा सुनाई जाती है. जिसमें उल्लेख है कि किस प्रकार सावित्री ने यमराज से अपने पति का प्राण वापस लिया. उसके सतित्व पर आधारित इस कथा का मर्म सांसारिक जीवन में लोगों को प्रेरित करता है. पूजन कर सुहागिन व्रत धारण किये रहतीं हैं और मिष्ठान भोजन ही करती है. नवविवाहिताओं के लिए यह पर्व विशेष उल्लास का तो होता ही है. घर की बुजुर्ग महिलायें उन्हें पूजन करने की विधि परम्परागत रूप से बताती है. ज्ञात हो कि इस पूजन में पुरोहित की जरूरत नहीं पड़ती. नवविवाहिताओं का उल्लास और परिवार का सहयोग देखते ही बनता है. भीषण धूप के बावजूद महिलाओं ने वटवृक्ष के नीचे इस पूजन को सम्पन्न किया. वहीं बदले परिवेश में गमला में भी वटवृक्ष लगाकर पूजन किया जाता है. वहीं कई इलाकों में आम के पेड़ों की भी पूजा होती है.

Share

Leave a Reply