Home मुख्य यातायात सुधार केलिए शहर में अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 15, 2018

यातायात सुधार केलिए शहर में अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के मुख्य सड़कों से अस्थायी तौर पर लगे अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया गया है. इसी के तहत मंगलवार को व्यवहार न्यायालय निबंधन कार्यालय, लहेरियासराय टावर से लेकर बीके रोड के चट्टी चौक तक दुकानदारों द्वारा लगाये गये अतिक्रमण को हटाया गया. वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले भर के सभी अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी है कि अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी. उन्होंने हटाये गये अतिक्रमण को फिर से लगाये जाने की जवाबदेही तय करते हुए कहा है कि इसके जिम्मेदार संबंधित थाना के थानेदार होंगे. वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही उन प्रतिष्ठानों के मालिकों से भी बात की जायेगी. जिनके पास पार्किंग नहीं है और गाड़ियां सड़कों पर ही लगायी जाती है. आज हटाये गये अतिक्रमण से सड़कों की चौड़ाई बढ़ी हुई दिखाई दी. वैसे पूर्व में भी इस तरह का अभियान पुलिस द्वारा चलाया जाता रहा है. लेकिन कुछ दिन बाद ही सड़कों पर पूर्व की तरह अतिक्रमण कर दिया जाता है. लेकिन इस बार वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया है कि दोबारा अतिक्रमण नहीं होगा. अगर किया जाता है तो पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी. इसके अलावा जिले भर के करीब-करीब सभी प्रखंडों के मुख्य सड़कों और एनएच पर भी अतिक्रमण को हटाये जाने का अभियान चलाया जा रहा है.

Share

Leave a Reply