
Home मुख्य राहगीर को धक्का लगने के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार पुल के नीचे बाइक सहित गिरे। Voice of Darbhanga
राहगीर को धक्का लगने के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार पुल के नीचे बाइक सहित गिरे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: फेकला ओपी के भटानी गाँव के समीप मंगलवार देर शाम एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर कमला पुल के नीचे गिर गयी। बाइक पर सवार दोनो व्यक्ति बुरी तरह घायल बताये जाते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम बहादुरपुर के महापारा निवासी रंजीत लालदेव अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से आ रहे थे। इसी बीच बिउनी गाँव मे एक राहगीर को इनके बाइक से धक्का लग गया। धक्का लगने के बाद बाइक लेकर तेजी से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान भटानी पुलिया के नीचे बाइक लेकर दोनो नीचे गिर गए। दोनो की हालत गम्भीर थी परंतु फिर भी उन्हें उठा कर गांव भेजकर निजी तौर पर इलाज का प्रयास किया गया। लोगों का कहना था कि ऐसा लग रहा था कि दोनों ने काफी शराब पी रखी थी और नशे में थे।

