
हटाया गया दोनार के निकट बना अवैध बस स्टैंड। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर पूरे जिले सड़क किनारे के अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास भी लगातार जारी है। इसी के तहत बुधवार को भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चालू रहा। शहर में अन्य जगहों के साथ दरभंगा-बेनीपुर रोड में दोनार गुमटी के निकट बना अवैध बस स्टैंड भी जाम का बड़ा कारण था। बिना अधिकृत स्टैंड के वहाँ अवैध वसूली भी चालू था। बुधवार को पुलिस बल के द्वारा अवैध स्टैंड को खाली कराया गया और साथ ही साथ दुबारा बस एवं
ऑटो नही लगाने की चेतावनी भी दी गयी। सड़को पर यत्र-तत्र लगे ऑटो रिक्शा आदि को भी हड़काते और चेतावनी पुलिस के तरफ से दी गई। सभी को निर्धारित स्टैंड में ही गाड़ी खड़ा करने का सख्त आदेश दिया गया।

