Home मुख्य जिला परिषद की बैठक में सदस्यों ने जमकर किया हंगामा। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 16, 2018

जिला परिषद की बैठक में सदस्यों ने जमकर किया हंगामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला परिषद की बुधवार को हुई सामान्य बैठक काफी हंगामेदार रही। सदस्य एक दूसरे जमकर बरसे। पंचम वित्त वर्ष के तहत आवंटित राशि के वितरण में भेदभाव के विरोध में सदस्यों ने एतराज जताते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पदाधिकारियों पर जमकर निशाना साधा। बहेड़ी की जिला पार्षद रेणु देवी व उपाध्यक्ष ललिता झा के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई। दोनों ने एक दूसरे को अपनी उग्रता दिखाई। जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. कारी प्रसाद महतो के प्रयास से मामला शांत हुआ व विधिवत सदन की कार्यवाही शुरू हुई। पर सादस्यों को शांत होते न देख अध्यक्षा भी एकाध बार आक्रोशित होती नजर आयी। बैठक के आरंभ होते ही पार्षद रघुजीत पासवान ने कहा कि पंचम वित्त वर्ष की योजनाओं की राशि के वितरण में हो रहे भेदभाव को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी सदस्य को साठ लाख तो किसी को कुछ भी नहीं यह रवैया क्यों? अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अधिकारी ही योजनाओं के संचालन का निर्धारण करेंगे तो सभी जिला पार्षदों की बैठक क्यों बुलाई जाती है? इससे पहले रेणु देवी और उपाध्यक्ष ललिता झा के बीच तीखी बहस हुई। फिर क्या था सभी सदस्यों ने अपने-अपने ढंग से भड़ास निकालने लगे। गीता देवी की अध्यक्षता और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ कारी प्रसाद महतो के संचालन में जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ की गई कि असंतुष्ट सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदस्यों ने उठाने का प्रयास किया। तो उनके बीच के सदस्य ही उनकी काट करते नजर आए। इस पर हमेशा शांत रहने वाले सदस्यों ने भी अपनी आपत्ति दर्ज की। देखते ही देखते पूरी सदन कुछ देर के लिए हंगामे में तब्दील हो गई। असंतोष धड़े के नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचान बना चुकी रेणु कुमारी, गीता कुमारी, कामेश्वर राम आदि के सुर में सुर मिलाते हुए रघुजीत पासवान भी खड़े नजर आए। मामले की गंभीरता को समझते हुए डॉ कारी प्रसाद महतो ने सदस्यों को शांत कराया।

Share

Leave a Reply