Home मुख्य जाले में सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 16, 2018

जाले में सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी। Voice of Darbhanga

जाले : चन्दौना गाँव के प्रवेश द्वार के निकट सड़क अतिक्रमण कर बनाए गए दुकान को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष उमेश कुमार व पुलिस बल की मौजूदगी में अंचलाधिकारी कमल कुमार के नेतृत्व में राजकीय उच्च पथ सीतामढ़ी-रहिका सड़क से चन्दौना गाँव की ओर जानेवाली सड़क को इसी गाँव की नवल मण्डल की पत्नी कामनी देवी द्वारा जबरन सड़क अतिक्रमण कर टाट फुस से मकान बनाकर होटल संचालित किया जाता रहा है. जिसे अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चन्दौना गाँव निवासी किशोर मिश्र द्वारा अंचल कार्यालय में वाद संख्या 2014/15 दायर कर नवल मण्डल की पत्नी द्वारा जबरन सड़क अतिक्रमण कर होटल बनाने बाद दायर किया गया था. जिस बाद के विरुद्ध उक्त स्थल को बीते दिनों अंचल अमीन से पैमाइस कराकर नोटिस के माध्यम से अतिक्रमित भूमि को खाली करने का निर्देश संबंधित सूचना के बाद भी हठी अतिक्रमणकारी द्वारा उक्त सड़क को खाली नहीं किया जा रहा था.

Share

Leave a Reply