Home मुख्य जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 17, 2018

जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को बहुउदेशीय भवन में किया गया। इसमें पटना से आए उपनिदेशक(शष्य) अनिल कुमार झा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपनिदेशक ने खरीफ अभियान को सफल बनाने के लिए कई अहम टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि मिट्टी में कार्बन की मात्रा काफी कम हो गई है। ऐसी स्थिति में किसानों को ढैंचा लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले कृषि क्षेत्र का बजट काफी कम रहता था। अभी 113 गुना बढ़कर 2267 करोड़ हो गया है। इसके अलावा सरकार के द्वारा कृषि योजनाओं को सफल बनाने के लिए कर्मी भी पर्याप्त हो गए हैं।
भूअर्जन पदाधिकारी ने धरातल पर सभी योजनाओं को ले जाकर किसानों के खेत तक पहुंचाने की बात बताई। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से किसानों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा।
जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार के द्वारा 2018-19 में कृषि विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए सभी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विभाग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं के लक्ष्य को हर हालत में पूरा करना है।

Share

Leave a Reply