
पुलिस द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान को गम्भीरता से नही ले रहे अतिक्रमणकारी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी मनोज कुमार के निर्देश पर यातायात में सुधार केलिए शहर में अतिक्रमणमुक्ति अभियान लगातार जारी है। पुलिस जगह जगह सड़क किनारे अतिक्रमित जगह को फुटपाथी दुकानदारों एवं स्थायी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए हटाया जा रहा है। परंतु लगता है अतिक्रमणकारियों ने इस अभियान को गम्भीरता से नही लिया है और पुलिस के जाते ही ज्यादातर लोग पुनः सबकुछ अपने जगह पर काबिज कर लेते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मिर्जापुर से दरभंगा टॉवर होते हुए गणेश मंदिर तक अभियान चला। विशेष यातायात कंट्रोल पुलिस के दो अधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह तथा मनोज कुमार भारती के नेतृत्व में सीआइएटी के
14 जवान वहां पहुंचे। जवानों को देखते ही अतिक्रमणकारियों में हडकंप मच गया। सड़क पर यत्र-तत्र लगे ठेला को हटा दिया गया। साथ ही उन्हें सड़क पर ठेला नही लगाने की चेतावनी दी गई। वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने वाले अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। वैसे दुकानदार जो सड़क पर ही अपने प्रतिष्ठान की समान रखकर आराम से दुकान कर रहे थें उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही उनके समान को सड़क से हटा दिया गया। जवान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दे रहे थें। अभियान के दौरान पूरा सड़क खाली होने के साथ ही आवागमन सुगम हो गया। लस्सी का दुकान चला रहे एक
दुकानदार को सड़क पर रखे समान को तुरन्त हटाने का निर्देश दिया गया। दुकानदार ने भी अपने समान को हटा लिया। कुछ यही प्रक्रिया कई दुकानदारों संग अपनाई गयी।
दूसरी तरफ नियम का पालन नही करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें नियम का पाठ पढ़ाकर जुर्माना लगाया गया। इस क्रम में हेलमेट नही पहनने वाले वाहन चालकों से लगभग 11 हजार जुर्माना की राशि वसूली गई।

