Home मुख्य सूबे के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 18, 2018

सूबे के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सूबे के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास ने शुक्रवार को अतिथि गृह में प्रमंडलस्तरीय निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। श्रीनिवास ने निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को बाढ़ से पूर्व सारे कार्य पूर्ण कर लेने, भीभी पैट के लिए नए गोदाम को निर्माण करने, मतदाता सूची को अपटेड करने, ईआरओ नेट पर ज्यादा ध्यान देने, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलेजाइशन) सही तरीके से करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अभी से ही प्रयास करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर किया। कहा कि जिले में निर्वाचन कार्य संतोषप्रद है। इसके बाद उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए निर्वाचन से संबंधित कार्यो की जानकारी देने को कहा। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी शीर्षत कपिल अशोक, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय), पटना, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बिरौल व बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिरौल व सदर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार आदि थे।

Share

Leave a Reply