Home मुख्य भूमि विवाद में दिनदहाड़े गोलियों की तरतड़ाहट से थर्राया हायाघाट का रघुनाथपुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 18, 2018

भूमि विवाद में दिनदहाड़े गोलियों की तरतड़ाहट से थर्राया हायाघाट का रघुनाथपुर। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जमीनी विवाद में अंधाधूंध गोली चालन की खबर प्राप्त हुई है. इस संबंध में अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के रामरतन पासवान ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि सुबह जानकी मंदिर और ब्रह्मस्थान को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने अंधाधूंध हवाई फायरिंग की. इसको लेकर तीन नामजद अभियुक्तों के साथ कई लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. इसको लेकर अशोक पेपर मिल थाना में 50/18 मामला दर्ज कर लिया गया है. खबर मिलते ही मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया. वहीं मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले स्थान से 3.22 बोर के 4 खाली खोखा भी बरामद किया गया है. फिलहाल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. रामरतन पासवान ने अपने आवेदन में कहा है कि रघुनाथपुर रामजानकी मंदिर के पिलर और दीवार को गुरूवार को आरोपियों ने बना लेने की बात कहकर चले गये. लेकिन आज सुबह आकर कहा कि दिवाल क्यों बनाते हो. जिसके बाद इनलोगों ने हवा में गोली चलाई. तीन नामजद आरोपी कुन्दन मिश्र, रमण कुमार मिश्र और सुमन कुमार मिश्र समेत चार अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. वहीं दूसरी तरफ मामले के संबंध में बताया जाता है कि इन्हीं लोगों के द्वारा मंदिर और ब्रह्मस्थान के लिए जमीन दी गई थी. जहां लाल झंडा गाड़कर जबरन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अन्य जमीनों पर भी कब्जा किया जा रहा था. इसी के विरोध में गोली चली.

Share

Leave a Reply