
श्यामा मन्दिर परिसर के तालाब से मिला अज्ञात युवक का शव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मां श्यामा मंदिर परिसर के तालाब में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पाया गया। शव को तालाब के पश्चिमी तट पर पानी में उपलाते हुए बरामद किया गया। शव मिलने की जानकारी होते ही दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह दस बजे मंदिर परिसर में चहलकदमी कर रहे लोगों की नजर तालाब में उपलाते शव पर पड़ी। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष अजय कुमार झा ने बताया कि मृतक कटहलबाड़ी निवासी अजय महासेठ का पुत्र रमन कुमार था। उसने ब्लू कलर की पैंट व काली टीशर्ट पहन रखी थी। वही दाहिनें हाथ में एक कड़ा था। इस संबंध में पूछने पर सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला युवक की मौत डूबने से होने का लगता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शव पानी में फुल चुका था।

