
एसएसपी को मिली सूचना के आधार पर बड़ी मात्रा में शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में पूर्व एएसपी दिलनवाज अहमद द्वारा लगातार शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान जारी था और बड़ी मात्रा में शराब पकड़े जा रहे थे। परंतु अचानक उनके साथ साथ एसएसपी का भी तबादला होने से दारू माफियाओं का मनोबल जो थोड़ा बढ़ा होगा, उसे दबाने का परिचय नये पुलिस कप्तान मनोज कुमार के सूचना तंत्र ने भी दे दिया है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित केला गद्दी से शुक्रवार की देर रात छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब के अफसर च्वाइस ब्रांड के टेट्रा पैक बरामद किए गए हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि एसएसपी मनोज कुमार को शराब की खेप उतरने की गुप्त सूचना मिली। उनके आदेश पर डीएसपी अनोज कुमार के नेतृत्व में प्रभारी थानाध्यक्ष, एसआई श्याम नारायण चौधरी, एएसआई मंगल भगत व मधु कुमार सिंह ने मिलकर मुन्ना खटीक के केला गद्दी में छापामारी की। छापामारी के दौरान 32 सौ टेट्रा पैक 180 एमएल का बरामद किया गया। इसमें शराब की मात्रा 576 लीटर बताई जाती है।
छापेमारी के दौरान शराब बेचने में संलिप्त मुन्ना खटीक, सोनू कुमार महतो व लाल सहनी भागने में सफल रहा। छत पर सोये हुये समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला शेखोपुर गांव का रहने वाला मो. बदरू का पुत्र मो असगर अली उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मचा है।

