
कर्नाटक की जीत पर कांग्रसियों ने बाँटी मिठाईयां और फोड़े पटाखे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की नई सरकार के लिए दरभंगा ज़िला कांग्रेस कमिटी ने शुभकामनाएं दी है। शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने लहेरियासराय टावर पर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष मो.असलम, माधव ठाकुर, परमानन्द झा, पूनम झा, त्रिभुवन कुमार, पंकज चौधरी, ज़ीशान फारुखी, शुशील कुमार सिंह, गोविंद झा, तेज़ नागमणि, कमलाकांत चौधरी आदि कार्यकर्त्ताओं ने जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े और मिठाइयां बाटी।
नेताओं ने कहा कि ये जीत हिंदुस्तान के लोकतंत्र की जीत है। नेताओं ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी ने अपने सत्ता
का दुरुपयोग करते हुए और पैसा का गंदा खेल खेला है अगर सुप्रीम कोर्ट ने दखल न दिया होता तो देश का लोकतंत्र ख़तरे में आ जाता। अब 2019 में कर्नाटक की सभी 28 सीटे हम ही जीतेंगे। और 2019 में राहुल गांधी को ही देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। देश की जनता को बहुत बहुत बधाई।

