
किरोसिन वितरण एवं राशन कार्ड बनवाने का कार्य शुरू करवाने की पार्षदों ने मंत्री से की मांग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को दरभंगा नगर निगम के पार्षदों के प्रतिनिधि मण्डल ने खाद्य उपभोक्ता मंत्री से मुलाकात कर शहरी क्षेत्र में किरासन तेल का वितरण शुरू करवाने और छूटे हुए परिवारों का राशन कार्ड पुनः बनवाने का एक ज्ञापन सौंपा।
पार्षदों ने मंत्री श्री सहनी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अभी भी शहरी क्षेत्र में किरोसिन की आवश्यकता है। इसे अचानक बन्द करने से दिक्कत आ रही। अतः इसे धीरे धीरे बन्द किया जाय। साथ ही साथ राशन कार्ड भी बनवाने का कार्य पुनः शुरू करने की माँग करते हुए पार्षदों ने कहा है कि 2011 की जनगणना के आधार पर राशन कार्ड बना हुआ है। उसके बाद नए बने परिवारों का भी राशन कार्ड बनना जरूरी है। बीच मे अनुमंडल स्तर पर राशन कार्ड बनने का कार्य शुरू हुआ था। परंतु हँगामें के कारण वह भी बन्द हो गया।
पार्षदों से बात करने के उपरांत श्री सहनी ने जिलाधिकारी से बात कर अद्यतन जानकारी ली। जानकारी लेने के उन्होंने पार्षदों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर किरासन तेल का वितरण कर दिया जाएगा तथा एक पखवाड़े में राशन कार्ड बनवाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल में मधुबाला सिन्हा, शंकर प्रसाद जायसवाल, देवकी देवी, चंद्रकला देवी, गीता देवी, पूजा मण्डल, भरत कुमार सहनी, देव कृष्ण झा, परशुराम गुप्ता, पंडित वेद व्यास,नुजहत प्रवीण, संजुला देवी, संजु देवी, अनोखा देवी, मंजू देवी, राजू पासवान आदि सहित कई पूर्व पार्षद आशुतोष कुमार, मनोज मण्डल आदि शामिल थे।

