Home मुख्य बाइक सवार को बचाने में दस फ़ीट नीचे गिरी बस, चार की मौत, कई घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 20, 2018

बाइक सवार को बचाने में दस फ़ीट नीचे गिरी बस, चार की मौत, कई घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक बड़ी दर्दनाक दुर्घटना सामने आयी है। तेज रफ्तार बस के सामने अचानक एक बाइक आ गई। उसे बचाने के क्रम में बस का संतुलन बिगड़ा और वह 10 फीट नीचे गड्ढ़े में जा गिरी। देखते-देखते घटनास्‍थल पर चीख-पुकार मच गई। जब तक स्‍थानीय लोग यात्रियों को बाहर निकालते, दो की मौत हो चुकी थी। बाद में इलाज के दौरान दो और यात्री की मौत हो गई। दुर्घटना बिहार के दरभंगा के बहेड़ी-बहेड़ा पथ पर शंकर लोहार चौक के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, बिरौल प्रखंड के शाहपुर से लहेरियासराय जा रही एक बस शंकर लोहार चौक के समीप गड्ढ़े में पलट गई। बस के सामने अचानक एक बाइक आ गई, जिसे बचाने के क्रम में चालक ने संतुलन खो दिया और हादसा हो गया।
शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। लेकिन, इसके पहले मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। मृतकों में एक की पहचान मो. लड्डू (35) के रूप में की गई, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। दुर्घटना में घायल बस के संवाहक मुकेश मंडल (40) की भी इलाज के दौरान प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में मौत हो गई। इस बीच एक और व्यक्ति के मौत होने की खबर आयी हालांकि खबर लिखे जाने तक पहचान ज्ञात नही हो सका। दुर्घटना में करीब तीन दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि बस ओवरलोड थी। इसमें करीब सौ लोग सवार थे।

Share

Leave a Reply