Home मुख्य बिजली का तार गिरने से पाँच वर्षीय मासूम की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 20, 2018

बिजली का तार गिरने से पाँच वर्षीय मासूम की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिजली विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। अभी भी एबी केबल लगाने का काम बहुत धीमा है। कई जगह तार जर्जर हालत में हैं। इसी लापरवाही ने रविवार की शाम करीब साढ़े बजे एक पाँच वर्षीय मासूम की जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी निवासी फेकन महतो के पाँच वर्षीय पुत्र विश्वनाथ कुमार की मौत बिजली के तार गिरने से उस वक्त हो गयी जब वह आम के बगीचे में था। स्थानीय लोगो ने बताया कि आम के पेड़ों से होकर गुजरता तार तेज आँधी आदि में खतरनाक हो जाता है। हल्की हवा चलने पर भी पुराना तार डर पैदा करता है।
इस संबंध में जानकारी हेतू बिजली विभाग जेई को फोन करने पर लगातार रिंग होने के वाबजूद नही उठाया गया। कमतौल के प्रभारी थानाध्यक्ष देवचन्द्र मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाने से पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Share

Leave a Reply