Home मुख्य बस की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 20, 2018

बस की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में सिसोनी दरभंगा मुख्य पथ पर रविवार की शाम डुमरी गांव के समीप बस की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत गई। उसकी पहचान गौडाबौराम प्रखंड के बगरासी गांव के भोला शर्मा के पुत्र सचिन शर्मा(20) के रूप में की गई। सूचना पर पहुंचे बिरौल थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताते हैं कि सचिन अपने ननिहाल बिरौल थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव से अपने घर जा रहा था। सुपौल से आ रही सरकारी बस डुमरी गांव के समीप मोटरसाइकिल में जबरदस्त तरीके से ठोकर मार दी। इसमें उक्त युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। इधर मौत की खबर सुनते ही कमलपुर गांव से मृतक के मामा राधेश्याम शर्मा, कारी शर्मा, शंभू मुखिया, सरोज मुखिया सहित अन्य लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे पर आक्रोश जताया। मृतक परिजन को दस लाख मुआवजा देने की मांग की है।

Share

Leave a Reply