Home मुख्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रमुखता से बढ़ाएगी अटल सेना: अर्चना। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 20, 2018

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रमुखता से बढ़ाएगी अटल सेना: अर्चना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अटल सेना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और जागरूकता के कार्यक्रम संचालित करेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जन जन तक पहुंचाने का काम करने के साथ साथ स्वच्छता एवं स्स्वास्थ के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देगी अटल सेना।
उपरोक्त बातें अटल सेना की प्रदेश महामंत्री अर्चना झा ने जिलाध्यक्ष आशुतोष झा के कविलपुर स्थित आवास के निकट एक कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कही। जिलाध्यक्ष आशुतोष झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक वे बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। मंचासीन अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
वहीं अटल सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष झा ने आगामी 27 मई को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की जानकारी देते हुए उनके शानदार स्वागत की तैयारी में कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।

मौके पर अमलेश झा, अमित झा, विकास झा छोटू आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply