
शराबबन्दी में अब विद्यालय भवन से भारी मात्रा में बरामद हुआ शराब। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सख्त पाबंदी के बाद भी शराब का जिले में आना और बरामद होना रुक नही रहा है। सोमवार की रात शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय से भी भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब को स्विफ्ट कार के साथ मनीगाछी थाना की पुलिस ने बरामद किया। दरअसल देर शाम को मनीगाछी थाना क्षेत्र के चक बसावन गांव के मिडिल स्कूल के कमरे
में 200 कार्टून से ज्यादा रॉयल स्टेग शराब बेनीपुर डीएसपी ने पब्लिक की सूचना पर बरामद किया है। शराब के साथ स्विफ्ट डिजायर कार भी किया जप्त जो शराब ढोने के लिए प्रयोग किया जाता था। गिरफ्तारी की सूचना देते हुए दरभंगा के एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि तत्काल प्रधानाचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जल्द ही इसमे शामिल अन्य लोगों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

