
मृतक के परिजन को मिले सरकारी नौकरी एवं बीस लाख रुपये मुआवजा :फातमी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बहेड़ी के शंकर रोहर मंदिर के निकट कल यात्री बस के पलट जाने से जख्मी हुए लोगों को आज डीएमसीएच में देखने पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो० अली अशरफ फातमी। इस दौरान उन्होंने जख्मी सभी मरीजों का हालचाल पूछा एवं परिजनों से बातचीत की इलाज में कोई दिक्कत नहीं है। वहीं से उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश भी दिए कि इन मरीजों को किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।
इस मौके पूर्व मंत्री फातमी ने राज्य सरकार से मांग की जो इस दुर्घटना में मर गए हैं उनके परिजन को 20 लाख रुपये एवं सरकारी नौकरी दिया जाए। जो जख्मी हैं उसकी
समुचित इलाज एवं दो लाख रुपये तथा जो अपाहिज हो गए हैं उनको सरकारी नौकरी दिया जाए।
इस मौके पर बहेड़ी के पूर्व विधायक हरेकृषण यादव, जिला राजद प्रवक्ता राशिद जमाल, वीरेंद्र कुमार यादव, संजय पासवान आदि मौजूद थे।

