Home मुख्य बड़ी खबर: डीएम ने प्रखंड समन्वयक को किया बर्खास्त, बीडीओ पर भी करवाई का आदेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 22, 2018

बड़ी खबर: डीएम ने प्रखंड समन्वयक को किया बर्खास्त, बीडीओ पर भी करवाई का आदेश। Voice of Darbhanga

बहादुरपुर: जल एवं स्वच्छता समिति के बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड समन्वयक शशांक कुमार को अपने कार्य में लापरवाही बरतना काफी महंगा पड़ा और नौकरी से हाथ धोना पड़ा। अपने पद एवं काम में लापरवाही, अनियमितता, अवैध भुगतान के आरोप में उन्हें जिला पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि काम में अनियमितता की शिकायत मिली थी जिसके आलोक में जांच कराया गया।जांच में दोषी पाते हुए उक्त समन्वयक को पदमुक्त कर दिया गया है। पदमुक्त करते हुए राशि वसूली का भी आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि बहादुरपुर बीडीओ अविनाश कुमार को भी दोषी पाते हुए उनपर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। डीएम दरभंगा ने आगे बताया कि चूंकि शौचालय निर्माण योजना जनहित से जुड़ा हुआ है। इस में कोताही,अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। ज्ञात हो कि बहादुरपुर समन्वयक शशांक कुमार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए थे जिसकी पिछले दिनों जांच प्रक्रिया चल रही थी। इस प्रक्रिया में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक मो हसनैन अनवर,उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो ने भी जांच के क्रम में दोषी पाते हुए अग्रिम कार्रवाई की अनुशंसा किया था।

Share

Leave a Reply