Home मुख्य शराब की बड़ी खेप के साथ पिस्टल बरामद, प्रधानाचार्य सहित पांच आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 22, 2018

शराब की बड़ी खेप के साथ पिस्टल बरामद, प्रधानाचार्य सहित पांच आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के दो थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 3391.105 लीटर शराब बरामद कर सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित पांच धंधेबाज को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सोमवार की रात साढ़े सात बजे मनीगाछी थाना क्षेत्र के भंडारिसम पंचायत के चकवसावन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एक कमरे से 1669.905 लीटर शराब बरामद कर दो कार व दो मोबाइल, एक लोडेड पिस्टल को जब्त कर लिया। जबकि, एपीएम थाना क्षेत्र के बिरनपट्टी गांव के सुनसान जगह पर सोमवार की रात तीन बजे में एक एस्बेस्टस मकान में अनलोड हो रही शराब से भरी एक ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक व मकान से पुलिस ने 1721.200 लीटर शराब बरामद की। एसएसपी श्री कुमार ने बताया कि सबसे पहले मनीगाछ़ी में छापेमारी की गई। वहां सरकारी स्कूल में शराब के भंडारण करने की सूचना थी। बंद कमरे को जब खोला गया तो उसके अंदर से साढ़े सात सौ एमएल का 425 बोतल, 375 एमएल की 1392 बोतल, 180 एमएल की 2946 व 375 एमएल की 797 बोतल सहित 5560 बोतल शराब बरामद की गई। इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक व बघांत गांव निवासी बुद्धिनाथ झा, बघांत गांव निवासी चंद्रकांत झा के पुत्र पंकज झा, चनौर गांव निवासी इंद्रमोहन यादव के पुत्र पप्पू यादव, जयनगर गांव निवासी रामप्रसाद यादव के पुत्र ललित यादव व रघुबीर यादव के पुत्र सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि सोनू की निशानदेही पर टाटा इंडिको सीएस बीआर1एम- 01685 व मारुति शिफ्ट कार एचआर38टी-0864 को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए पप्पू कई मामलों का आरोपित है। वह लोडेड पिस्टल को तकिया के नीचे रखकर सोया हुआ था। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को अंजाम ही दिया जा रहा था कि कि रात्रि के 3 बजे के आस-पास एपीएम थाना क्षेत्र के बिरनपट्टी गांव की सुनसान जगह पर शराब उतारने की सूचना मिली। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी की। हालांकि, वहां पुलिस को देख सभी धंधेबाज फरार हो गए। चुना से भरे दस चक्का ट्रक आरजे33जीए-1390 से शराब उतारकर एस्वेस्ट्स के मकान में रखा जा रहा था। मकान व ट्रक से पुलिस ने 180 एमएल वाली 9840 बोतल(1721.200 लीटर) शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शराब बरामदगी के बाद दो युवक बाइक से घटनास्थल पर मुआयना करने के उद्देश्य से पहुंचे थे। जिन्हें दबोच लिया गया। दोनों की क्या संलिप्तता है इसकी पूछताछ करने की बात उन्होंने कही। बताया कि दोनों मामला अंतरराज्यीय से जुड़ा है। छापेमारी में सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, बेनीपुर एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी, एपीएम थानाध्यक्ष दिलीप पाठक, मनीगाछी थानाध्यक्ष राजीव कुमार एवं बाजितपुर ओपी अध्यक्ष महेश्वर कुमार मिश्र आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे । अरुणाचल प्रदेश का लगा है स्टीकर एपीएम थाना क्षेत्र के बिरनपट्टी गांव से जो शराब बरामद की गई वह अरूणाचल प्रदेश की बिक्री के लिए अधिकृत है। ढक्कन पर पंजाब अंकित है। बोतल पर जो रेपर लगा है वह दिल्ली का है। जिस ट्रक से शराब मंगाई गई वह राजस्थान का है। ऐसी स्थिति में पुलिस के लिए यह पहेली बन गई है कि यह शराब कहां की और कहां से मंगाई गई है। तीन मजदूर हुए घायल बिरनपट्टी गांव से बरामद शराब को ट्रक उतारने दौरान तीन मजदूर घायल हो गए। बताया गया कि धंधेबाज ने ट्रक के अंदर चूना के बोरे में छिपाकर शराब मंगवाई थी। चूना बोरा के हर लेयर के बाद शराब के कार्टन को लगाया गया था। उतारने दौरान कुछ बोतलें फूट गई। जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए।
भंडारिसम पंचायत के चकवसावन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एक कमरा से बरामद शराब मामले का स्थानीय स्तर पर असली खिलाड़ी प्रधानाध्यापक के ही होने की बात सामने आ रही है। एसएसपी ने बताया कि ठेकेदार को कमरा देकर धंधा किया जाता था। दिखाने के लिए थोड़ा से बालू व गिट्टी स्कूल परिसर में गिरा दिया गया था। ताकि, लोग उस पर शक नहीं करें। जबकि, कमरे के अंदर पुआल की ढेर लगा था। जिस पर शराब के कार्टन को उतारा जाता था। एसएसपी ने कहा कि इससे पूर्व तीन बड़ी खेप को ये लोग मिलकर खपा चुके हैं। चौथी खेप को खपाने से पहले ये लोग दबोच लिए गए।

Share

Leave a Reply