Home मुख्य ब्राह्मणों के उत्थान के संकल्प के साथ ब्राह्मण फेडरेशन की जिला कमिटी तैयार। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 22, 2018

ब्राह्मणों के उत्थान के संकल्प के साथ ब्राह्मण फेडरेशन की जिला कमिटी तैयार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आॅल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन दरभंगा के जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। डॉ. प्रभाकर झा की अध्यक्षता में सुंदरपुर मुहल्ला में संपन्न हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एक ओर जहां समाज में फैले कुरूतियों, दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि को दूर करने का प्रयास किया जाएगा वहीं दूसरी ओर आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण समाज के लोगों को आरक्षण देने के सवाल पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजीव कुमार झा, करूणानंद मिश्र, नवजीत चौधरी, विनय कुमार झा आदि उपस्थित थे। जिला कार्यकारिणी में डॉ. प्रभाकर झा-अध्यक्ष, राजीव रंजन-महासचिव, विजय कुमार झा-कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार झा-प्रवक्ता के अलावा 9 उपाध्यक्ष, 9 मंत्री भी बनाये गये।

Share

Leave a Reply