Home मुख्य घायलों से मिलने डीएमसीएच पहुँचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने चिकित्सा व्यवस्था पर जताया संतोष। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 23, 2018

घायलों से मिलने डीएमसीएच पहुँचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने चिकित्सा व्यवस्था पर जताया संतोष। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पिछले दिनों बहेड़ा-बहेड़ी पथ पर बस दुर्घटना में घायल लोगो से मिलने घटना के समय दरभंगा से बाहर प्रवास में रहे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर दरभंगा लौटते ही बुधवार को डीएमसीएच पहुँचे। श्री ठाकुर ने दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति शोक जताया और उनके आत्मा की शांति केलिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में जाकर घायलों से मिलकर चिकित्सा व्यवस्था का हाल जाना। कुछ सहायता राशि सरकार द्वारा नही मिलने की बात आयी, तो श्री ठाकुर ने तुरन्त जिलाधिकारी को फोन लगाकर तुरन्त सहायता राशि उपलब्ध करवाने को कहा। अस्पताल प्रशासन से भी मरीजो के चिकित्सा एवं देखरेख में कोई कमी नही आने देने का निर्देश उनके द्वारा दिया गया।
सभी मरीजों से मिलकर और बातकर कर श्री ठाकुर ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि संकट के घड़ी पूरा भाजपा परिवार पीड़ितों एवं पीड़ितों के परिजनों के साथ खड़ा है। यदि किन्ही को कोई कमी लगे या आवश्यकता महसूस हो तो तुरन्त उनसे संपर्क कर सकते हैं। हर संभव सहायता करने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस दौरान श्री ठाकुर के साथ भाजपा के जिला महामंत्री शिवजी यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र, चर्चित युवा नेता बालेंदु झा बालाजी, जय भारद्वाज, राजकुमार भारतीय, अशोक कुमार अमर, प्रेम कुमार मिश्रा, रजनीश झा, मनीष झा, रामविलास भारती आदि सहित कई नेता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply