Home मुख्य बंगाली बाबा के पुण्य स्मृति में गुरुवार से शुरू होगा श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 23, 2018

बंगाली बाबा के पुण्य स्मृति में गुरुवार से शुरू होगा श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बंगाली बाबा सत्संग समिति, द्वारा गुरु परंपरा को समर्पित तथा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर बंगाली बाबा की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह भजनामृत वर्षा का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर कथावाचक एवं मानवता के लिए सदा लड़ने वाले परम पूज्य गुरुदेव डा. जयशंकर झा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा वर्तमान समय में लोगों को सही मार्ग पर लाने हेतु सबसे महत्वपूर्ण व सबसे सशक्त माध्यम है।श्रीमद्भागवत के मूल तत्त्व की प्रासंगिकता आज के समय मे और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब आज का समाज विखंडन के कगार पर खड़ी है।ऐसे जनकल्याणकारी कथा का वाचन एवं ख्यातिप्राप्त लोकप्रिय भजन गायक श्री पारस पंकज,विनोद शर्मा ,सुषमा झा ,मयंक पंकज,संत कुमार झा सहित कई अन्य कलाकारों के द्वारा बहने वाली भक्ति रस की धार दिनांक 24/05/2018 (गुरुवार) से 30/05/2018 (बुधवार) लगातार शहर के लब्धप्रसिद्ध मंदिर ‘लालाजी मंदिर, टॉवर चौक, दरभंगा में शाम के 4:00 से हरि इच्छा तक बहेगी। श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान रामकुटी ,रामबाग के महंत श्री जानकीराम दास बाबा होंगे । उपरोक्त सारी जानकारी समिति के सचिव प्रदीप कुमार झा नें दी ॥

Share

Leave a Reply