Home मुख्य अपहृत युवती को बरामद करने गयी पुलिस को ही बना लिया गया था बंधक! Voice of Darbhanga
मुख्य - May 23, 2018

अपहृत युवती को बरामद करने गयी पुलिस को ही बना लिया गया था बंधक! Voice of Darbhanga

दरभंगा: अपहृत के बरामदगी केलिए गए पुलिस के दो जवानो को ही बंधक बना लिए जाने का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जिले के सिमरी थानाक्षेत्र से एक युवती के अपहरण के मामले बरामदगी केलिए सिमरी थाना की पुलिस मंगलवार की रात छापेमारी में मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थानाक्षेत्र अंतर्गत जगनिया गाँव में गयी। परंतु वहाँ पुलिस को भारी जनविरोध का सामना करना पड़ गया। ग्रामीणों द्वारा दो पुलिस के जवान को बंधक बना लिए जाने की खबर आयी। इसके बाद देर रात को ही सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बेनीबाद थाना के साथ मिलकर सूझबूझ के साथ जवानों को मुक्त कराया और वापस लौटे। परंतु न अपहृत की बरामदगी नही हो सकी और न पांच नामजद वारंटियों की गिरफ्तारी हो सकी।
इस घटना के बाद बुधवार को सिमरी थाना द्वारा बेनीबाद थाने में आठ नामजद तथा सौ से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
पुलिस के दो जवान मीर अब्दुल वहाब एवम राम पदार्थ यादव जख्मी है जिनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त अपहरण के मामले में पाँच नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत है। अपहृता की बरामदगी एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी केलिए पुलिस गयी थी जिस दौरान यह घटना घटी।

Share

Leave a Reply