Home मुख्य पिकअप की ठोकर से साइकल सवार की मौत से गुस्साए लोगों ने चार घण्टे तक रखा सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 23, 2018

पिकअप की ठोकर से साइकल सवार की मौत से गुस्साए लोगों ने चार घण्टे तक रखा सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मब्बी ओपी क्षेत्र के मब्बी-कमतौल एसएच पर मखनाही में पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने लगभग चार घंटे तक सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया। स्थानीय विधायक, बीडीओ गंगासागर सिंह व पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा कर सड़क जाम समाप्त करवाया।
मृतक की पहचान मखनाही गांव निवासी रामनाथ साह के पुत्र शंकर कुमार साह 20 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शंकर केतुका से अपने गांव मखनाही साइकिल से आ रहा था। गांव के पास ही पीछे से आ रही गेहूं लदी एक पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पिकअप को सड़क पर पलट कर तोड़ फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार, सदर थाना अध्यक्ष उमेश चंद्र तिवारी, कमतौल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार दल बल के साथ पहुंचे। लेकिन लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। सूचना मिलने पर सदर बीडीओ गंगासागर सिंह एवं स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय मुखिया समसे आलम खान एवं सरपंच अरमान खान के सहयोग से ग्रामीणों के गुस्सा को शांत कराया।

Share

Leave a Reply