Home मुख्य ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 24, 2018

ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन का जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया. सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम गौसाडीह के प्राथमिक विद्यालय सह आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मिशन इंद्रधनुष की जानकारी दी. इय कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं एवं निर्धारित उम्र के बच्चों को 10 जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण कार्य किया जाएगा. जिले के कुल 11 प्रखंडों को चिन्हित कर 24 गांव के लिए 42 केन्द्रों पर टीकाकरण कार्य किया जाना है. इस मौके पर प्रशिक्षु आइएएस विवेक रंजन मैत्री, शिविल सर्जन डा. इकबाल अहमद, डा. महादेव चौधरी, विशाल सिंह, डा. राजेन्द्र सिंह, शशि कांत सिंह, चंद्रभूषण कुमार, अमरजीत प्रभाकर, पंकज कुमार, श्रद्धा झा, गंगा प्रसाद सिंह, डा. रघुनाथ मिश्र, श्याम यादव आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply