Home मुख्य लीवर-किडनी बाहर निकले विचित्र बच्चे की जन्म के कुछ देर बाद ही हुई मृत्यु। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 25, 2018

लीवर-किडनी बाहर निकले विचित्र बच्चे की जन्म के कुछ देर बाद ही हुई मृत्यु। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कुदरत भी कभी कभी अनोखे खेल दिखाती है और यह खेल कभी किसी परिवार के खुशियों को बड़े गम में भी बदल देता है। बीती देर रात एक संतान के जन्म की खुशी परिवार केलिए गम का सबब बन गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हायाघाट में गुरुवार को देर रात हवाशा निवासी शोभा देवी ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया जो बिलकुल असामान्य था जिसका लिवर, तिल्ली, आँत सभी पेट के बाहर था, बच्चा जन्म होने के बाद कुछ ही देर तक जीवित रहा।प्रसव एएनएम प्रभावती कुमारी और कंचन कुमारी ने कराई।
डयुटी पर मौजूद डॉ बसंत कुमार पंचानन ने बताया कि नवजात शिशु के इस तरह के लक्षण को एब्डाॅमिनल एक्समिसरेशन कहा जाता है जिसमें पेट के सभी अन्दरूनी अंग बाहर निकल जाता है जैसे लिवर, तिल्ली, आँत इत्यादि, डॉ बसंत कुमार पंचानन ने यह भी कहा कि इसलिए गर्भवती महिलाओ को प्रसव पुर्व गर्भवस्था के दौरान ससमय सभी जाँच करानी चाहिए जिससे पुर्व मे ही उच्च जोखिम वाले गर्भाधान का पता लगाया जा सके। और सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।

Share

Leave a Reply