Home मुख्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें अधिकारी: आयुक्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 25, 2018

सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें अधिकारी: आयुक्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रमंडलीय आयुक्त सफीना ए एन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय समन्वय समिति की बैठक हुई। आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में सरकार के सात निश्चय के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारी अपनी आदत से बाज आएं। ऐसा नहीं करने पर उनलोगों के खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रहकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। सरकार की ओर से चलाये जा रहे सभी कार्यक्रमों की उपलब्धि शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का उन्होंने आदेश दिया। आयुक्त ने कहा कि सात निश्चय के तहत चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता सूची में है।
इन्हीं कार्यक्रमों की उपलब्धि पर जिला एवं प्रमंडल की राज्य स्तरीय रैकिंग की जाती है। सरकार का लक्ष्य है विकास को सबसे निचले स्तर तक पहुंचाना है ताकि राज्य का कोई भी व्यक्ति विकास कार्यक्रमों से वंचित न रह जाए। बैठक के दौरान आयुक्त ने बारी-बारी से सात निश्चय के अन्तर्गत चलायी जा रही सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को घर-घर बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज करने का उन्होंने निदेश दिया। वर्षा पूर्व शौचालय निर्माण कार्य में भी तेजी लाने का निदेश दिया गया। विकास से संबंधित कायक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा की विशेष रूप से विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें प्रगति लाने का सख्त निदेश दिया गया। अंत में सभी अधिकारियों को अपना अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम अपने-अपने जिला अधिकारी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यालयों में हरहाल में में कार्य संस्कृति दिखनी चाहिए।
बैठक में डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, मधुबनी डीएम शीर्षत कपिल अशोक, समस्तीपुर डीएम चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा के डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, उप विकास आयुक्त, मधुबनी व समस्तीपुर, आयुक्त के सचिव विनय कुमार, प्रमण्डल स्तरीय अधिकारी, उप जन सम्पर्क निदेशक कन्हैया कुमार, जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply