
विभिन्न मांगों को लेकर जनस्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया. कर्पूरी चौक से अल्लपट्टी चौक होते हुए टीबीडीसी अवस्थित सिविल सर्जन कार्यालय पर पहुंच कर धरना दिया. धरने का नेतृत्व जिला मंत्री अशोक कुमार झा, नरेन्द्र मंडल, ताराकांत पाठक ने किया. वहीं धरना स्थल पर हुए सभा की अध्यक्षता रामतपेश्वर यादव ने किया. धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कई वर्षों से लगातार आवंटन के कमी का बहाना बनाकर वितीय वर्ष के वेतन का भुगतान स्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा है. वहीं प्रोन्नति भी नहीं दी जा रही है. इस मौके पर नरेन्द्र मंडल, ताराकांत पाठक, नित्यानंद झा, अरूण कुमार झा, योगेश ठाकुर, गौतम कुमार, संजय भगत, शांति देवी, अनिता कुमारी, किरण कुमारी, पूनम कुमारी, रागिनी कुमारी, आरती कुमारी, अमित कुमार, गंगा कुमारी, शैल कुमारी आदि शामिल थे.

