Home मुख्य लक्ष्य का आधा भी वसूली नही कर पाने को लेकर डीएम ने डीटीओ को लगायी फटकार। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 26, 2018

लक्ष्य का आधा भी वसूली नही कर पाने को लेकर डीएम ने डीटीओ को लगायी फटकार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएम चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को अपने कक्ष में आंतरिक संसाधन राशि वसूली की समीक्षा की। डीएम ने मासिक वसूली काफी कम वसूली को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) लालबाबू सिंह को कड़ी फटकार लगायी। मासिक लक्ष्य 12 लाख के विरुद्ध मात्र 3 लाख राशि वसूली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
मासिक वसूली काफी कम वसूली को लेकर एमवीआई और परिवर्तन अधिकारी को भी इसको लेकर नाराजगी जाहिर की।
बस दुर्घटना की रिपोर्ट नहीं दी: डीएम ने बहेड़ी में बस दुर्घटना के संदर्भ में अब तक डीटीओ स्तर से रिपोर्ट नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र प्रतिवेदन देने का आदेश दिया। डीएम ने निबंधन विभाग, नगर निगम सहित अन्य राजस्व वसूली से जुड़े विभागों को मासिक लक्ष्य के अनुसार राशि वसूली का कड़ा आदेश दिया।

Share

Leave a Reply