Home मुख्य भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने को काँग्रेस ने विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 26, 2018

भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने को काँग्रेस ने विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केंद्र की बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस ने इसे “विश्वासघात दिवस” के रूप मे मनाया। शनिवार को ज़िला कांग्रेस कमिटी द्वारा बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में जुलुश निकाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए लहेरियासराय कमिश्नरी के सामने धरना स्थल पर पहुंच कर धरना पर बैठ गए। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी ने देश की भोली-भाली जनता से झूठ बोलकर कालाधन वापस लाने के नाम पर कई सब्जबाग दिखाया और वोट लेकर प्रधानमंत्री बन गए। लेकिन चार साल में उन्होंने एक भी वादा पूरा नही किया।
प्रदेश प्रतिनिधि पं.रामनारायण झा, ने कहा कि मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से राजनीति का स्तर काफी नीचे गिर गया है।
पूर्व मेयर अजय जालान,उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी व मीडिया प्रभारी मो.असलम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारतीय संविधान के मौलिक ढांचा को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बेरोजगारी दूर करने, विदेशों से काला धन वापस लाने, किसानों को न्यूनतम मूल्य दिलवाने, पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के दाम कम करने सभी देशवासियों के खाते में 15-15 लाख जमा करवाने जैसे वादें सभी झूठे औऱ मक्कारी से भरे जुमले साबित हुए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश चौधरी, रमन कु0 झा, शंकर झा, विवेकानंद चौधरी, जयशंकर चौधरी, भूषण आजाद,उदित नारायण चौधरी, पंकज चौधरी, राजा अंसारी, गुलाम शाहिद, हेमचंद्र झा, रामचंद्र ठाकुर, जमाल हसन,सुदिष्ट ठाकुर,संजीव ठाकुर, अजय कु0चौधरी, दिनेश गंगनानी, युवा नेता रतिकांत झा, निखिल झा, त्रिभुवन कुमार, सैय्यद तनवीर, ज्ञानेंद्र झा, सुमन शेखर झा, पूनम झा, डॉ. रजि अहमद, डॉ खोदादाद अली, शादाब अतिकी, जयन्त झा, हसमत अली, प्रो.शिवनारायण पासवान, डॉ. सुरेश राम, राजकुमार पासवान, धनंजय सिंह, शुशील सिंह, प्रभकार चौधरी, मिथलेस यादव, अच्युतानंद ठाकुर, मो.शाहीन परवेज, रामचतुर सहनी, कन्हैया झा आदि नेताओं ने भी केंद्र की मोदी सरकार को चार साल में पूरी तरह से हर मोर्चे पर विफल करार दिया।
कार्यकर्ताओं ने 2019 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए देश का अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाने का संकल्प लिया।

Share

Leave a Reply