
सीबीएसई बारहवीं के नतीजे आते ही फिर एकबार मिथिलांचल में लहराया ओमेगा का परचम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लगातार शुरुआती वर्षों से ही ओमेगा बेहतर रिजल्ट देता आ रहा है और इसी श्रृंखला को संस्थान ने 2018 के सीबीएसई के बारहवीं के नतीजों में कायम ही नही रखा, बल्कि बढ़ाया है। विज्ञान एवं गणित विषयों में छात्रों ने जो प्रदर्शन किया है, उस प्रदर्शन ने सचमुच एकबार फिर साबित किया कि ओमेगा स्टडी सेंटर दरभंगा का ही नही, बल्कि उत्तर बिहार का सबसे सर्वश्रेष्ठ संस्थान है।
उपरोक्त उदगार ओमेगा स्टडी सेंटर दरभंगा के डायरेक्टर एस के ठाकुर द्वारा शनिवार की शाम को व्यक्त किया गया जब उनके संस्थान के छात्र-छात्राओं का जबरदस्त रिजल्ट सीबीसीई के 12वीं के नतीजे के आने पर जश्न का माहौल सबों के बीच था। श्री ठाकुर ने सभी अभिभावकों को भी
संस्थान पर अटूट विश्वास बनाये रखने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्थान मिथिलांचल में सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देने केलिए सदैव कृतसंकल्पित रहेगा।
संस्थान के प्रबंधक सुमित कुमार ने बताइस के विज्ञान संकाय में सिमरन द्वारा 94% प्रतिशत अंक लाकर संस्थान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है। साथ ही साथ सृष्टि, आशुतोष कुमार, हिमांशु कुमार, मोनिका कुमारी, अदिति, रिया झा, सौम्या, अपूर्वा, रितिका, आकांक्षा, आस्था कुमारी, सुरभि कुमारी, अनन्या अग्रवाल आदि सभी ने भी विज्ञान एवं गणित विषयों में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया है। विषयवार रिजल्ट को देखा जाय तो फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 96, मैथ में 93 एवं बायोलॉजी में 92 अंक लाकर छात्रों ने संस्थान का सर ऊँचा कर दिया और संस्थान के शत प्रतिशत रिजल्ट का रिकॉर्ड कायम रहा।
संध्या काल मे आयोजित एक समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक सुमन कुमार ठाकुर एवं प्रबंधक सुमित कुमार ने छात्रों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी विषय के शिक्षकों एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया और उम्मीद जतायी कि इसी तन्मयता से उनकी टीम काम करती रहेगी और रिजल्ट मिलता रहेगा।

