Home मुख्य युवा पत्रकारों की टीम ने एकबार फिर खोज निकाला दिवंगत पत्रकार के पुत्र का खोया मोबाइल। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - May 26, 2018

युवा पत्रकारों की टीम ने एकबार फिर खोज निकाला दिवंगत पत्रकार के पुत्र का खोया मोबाइल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के कुछ पत्रकार केवल कलम से लिखते ही नही हैं, बल्कि निजी स्तर पर सामाजिक सहयोग के भावना का परिचय भी देते रहते हैं। खास कर कुछ युवा चेहरा तो इन दिनों आने सामाजिक कार्यो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन्ही चेहरों में से दो चेहरे संजय कुमार और लक्ष्मण कुमार ने अपनी कुशाग्रता एवं सामाजिक सहयोग की भावना का परिचय देते हुए बिरौल के दिवंगत हो चुके पत्रकार स्व0 रंजीत झा के पुत्र सिद्धार्थ का शुक्रवार को खोया मोबाइल शनिवार को वापस दिला दिया। शुक्रवार को किसी कार्य से दरभंगा आये सिद्दार्थ का एंड्रॉइड मोबाइल एक ऑटो में छूट गया। उसके बाद सिद्दार्थ ने काफी परेशान होकर इसकी सूचना संजय कुमार को दी। संजय ने अपने युवा टीम को इसकी जानकारी दी और मोबाइल खोजने का प्लान बनाया। प्लान में पूरी टीम ने तकनीकी दक्षता एवं कुशाग्र बुद्धि का परिचय देते हुए मोबाइल रखे व्यक्ति एवं जगह का पता लगा लिया। इसके बाद संजय कुमार एवं लक्ष्मण कुमार ने बहादुरपुर के कपछाही गांव जाकर गृह स्वामिनी से मोबाइल प्राप्त कर लिया।
ज्ञात हो कि कुछ महीने पूर्व एक दैनिक अखबार के ब्यूरो का खोया मोबाइल इसी टीम ने एक महीने बाद बरामद कर लिया था जबकि मोबाइल दरभंगा जंक्शन पर खोने के बाद दिल्ली तक चला गया था। पर इस टीम ने अपने नेटवर्क और कुशाग्रता से उस मोबाइल को दिल्ली से दरभंगा मंगवा कर ही दम लिया था।

Share

Leave a Reply