
देश के सम्मान केलिए कार्य कर रही है अटल सेना: तिवारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अटल सेना देश के सम्मान के लिए कार्य कर रही है. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के आर्थिक व सामाजिक शैक्षणिक विकास के लिए कार्य करती आ रही है.
उपरोक्त बातें रविवार को कविलपुर स्थित अटल सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष झा के आवासीय परिसर में अटल सेना के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष हरिजी तिवारी ने कही. सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अटल सेना की अहम भूमिका रहेगी. उन्होंने दावा किया कि केन्द्र में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी. प्रदेश महामंत्री अर्चना झा ने कहा कि निकट भविष्य में सेना की ओर से चिकित्सा केन्द्र का आयोजन होगा और गरीब लोगों के बीच नि:शुल्क सेवा एवं दवा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचावे. इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने अपने संबोधन में कहा कि जाति-पाती के नाम पर देश को बांटने की खडयंत्र चल रही है. विपक्ष वोट के कारण संगठित हिन्दू समाज को भी बांटने की साजिश की जा रही है. ऐसे लोगों को अटल सेना करारा जवाब दे. वहीं जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को प्रखंड से लेकर बुथ स्तर तक मजबूत किया जायेगा. इस अवसर पर राम कुमारी देवी, डॉ. मनोज कुमार, अर्पणा झा, प्रफुल चन्द्र झा, निर्मल पांडेय, विनय कुमार, प्रतीक झा, अरूण झा, हरिमोहन झा, चंदन चौधरी, अविनाश सिंह, सुभाष कुमार, राजीव झा, गोपाल झा, अजय कुमार, कुन्दन कुमार, विकास झा व अवधेश झा मौजूद थे.

