
2019 में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने में महिला वोटरों की रहेगी अहम भूमिका: कमलावती। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती ने कहा कि भाजपा सरकार की आज चार वर्ष पूरे हुए हैं और इस अवधि में जो विकास कार्य हुए हैं उसे लोगों के घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा ने उठाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के कल्याण के लिए जितनी योजनायें चलाई है आज तक किसी गैर भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए नहीं चलाया. उन्होंने दावा किया कि महिला वोटरों के बदौलत 2019 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी. स्थानीय रामा रेजीडेन्सी में भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक आहुत की गई थी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता ने की. इस अवसर पर महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जिनमें मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्य समिति की बैठक की परम्परा है. उन्होंने कहा कि एक बुथ पर 5 महिला कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की योजना राष्ट्रीय नेतृत्व ने बनाई है. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता ने संगठन के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सहनी, राजेन्द्र मंडल, अंजनी निषाद, सुचित्रा रानी, अनोखा देवी, मीना झा, किरण गुप्ता, रेखा झा, मीरा देवी, अमृता मिश्रा, सरोज झा, सुभाष कुमारी, गंगा देवी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन बिणा मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन संगीता साह ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया.

