
बेशर्मी की मोटी चादर ओढ़ कर सोये नगर निगम को युवाओं की टोली दिखा रही है आईना। Voice of Darbhanga

बेशर्मी की मोटी चादर ओढ़ कर सोये नगर निगम को इन युवाओं की टोली दिखा रही है आईना। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दरभंगा शहर में रविवार स्वामी विवेकानंद युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने लगातार 9 में हफ्ते सफाई का कार्यक्रम जारी रख नगर निगम प्रशासन के मुँह पर जोरदार तमाचा मार आईना दिखाने का काम किया है और कहीं न कहीं यह भी साबित किया कि निगम प्रशासन निक्कमा ही नही, बेशर्मी की मोटी चादर भी ओढ़ सोये हुआ है। इससे पहले हराही तालाब में और उसके अगल बगल के परिसरों को लगातार 8 हफ्ते से साफ सफाई कर रहे युवा कार्यकर्ताओं ने रविवार को श्यामा मंदिर परिसर स्थित तालाब और परिसर में फैली गंदगी की सफाई युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने किया। इस प्रकार के सफाई अभियान से ना केवल शहर के युवाओं को सफाई के प्रति प्रेरित किया है बल्कि मृतप्राय अवस्था में पड़े नगर निगम प्रशासन को आईना दिखाने का काम भी किया है और यह सिद्ध किया है की निगम प्रशासन अगर साफ-सफाई सही तरीके से करने में असक्षम है तो आज के युवा स्वयं आगे आकर साफ-सफाई कर बीमारियों से लोगों को बचाने में और एक स्वच्छ वातावरण स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और निभा रहे हैं। लेकिन लगातार 2 महीनों से इन युवाओं के इस सफाई कार्यक्रम को देखकर भी निगम प्रशासन की नींद अभी खुल नहीं रही और वह अपने चिर निद्रा में सोई हुई है शहर में सभी तालाब गंदे पड़े हैं और कचरा जहां-तहां यूं ही देखने को मिलता है। निगम प्रशासन के बाद युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने श्यामा मंदिर न्यास समिति को भी आईना दिखाने का काम किया है और उस परिसर स्थित तालाब की सफाई ना किया बल्कि न्यास समिति के प्रबंधक कार्यालय में जाकर भी सफाई की जहां बहुत गंदगी व्याप्त थी। खोजने पर न्यास समिति के प्रबंधक वहां कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले और दूरभाष पर संपर्क करने से वह फोन उठाने की जहमत करने से बचे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार के सफाई अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है। साथ ही साथ चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि अगर निगम प्रशासन जल्द नहीं जागा तो निगम में घुस कर इनकी निंद्रा तोड़ेंगे।

